फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव फिर बने स्मार्ट सिटी के सीईओ

Fri, 21 Aug 2020 01:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून स्टेशन का साइन बोर्ड - फोटो : Twitter
विज्ञापन
शासन ने जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव पर फिर भरोसा जताया है। उन्हें देहरादून स्मार्ट सिटी के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी किए। 
विज्ञापन


जारी आदेश में पांच आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। स्मार्ट सिटी के सीईओ का प्रभार अपर सचिव परिवहन व एमडीडी के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान के पास था। उनसे यह दायित्व हटा लिया गया है। बाकी सभी प्रभार उनके पास यथावत रहेंगे। शासन ने प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव को भी हल्का किया है।

उनसे शहरी विकास का अतिरिक्त प्रभार(वाह्य सहायतति परियोजनाएं) तथा परियोजना निदेशक, उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी का दायित्व हटा दिया गया है। उनके ये सारे अतिरिक्त दायित्व अपर सचिव शहरी विकास व नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें