फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राष्ट्रीय बालिका फुटबाल में देहरादून संभाग चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में आयोजित पांच दिवसीय 52वीं केवि संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। अंडर-14 वर्ग में देहरादून की टीम ने बंगलूरू संभाग को 2-1 के स्कोर से हरा चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन




विद्यालय प्रबंधन समिति की नामित अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल गीता मिश्रा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ाते हैं। प्राचार्य माम चन्द ने बताया, प्रतियोगिता में देहरादून, दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, एर्नाकुलम, रांची, बंगलूरू, पटना, हैदराबाद, लखनऊ के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने नृत्य व गायन की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में केवि संगठन देहरादून संभाग के सहायक आयुक्त ललित मोहन बिष्ट, ब्रिगेडियर सुदेश कुमार सिंह, स्वाति अग्रवाल, सुरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें