फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Disaster: प्रभावित स्थानों से रेस्क्यू कर होटलों में शिफ्ट किए 168 लोग, सभी जगह दस-दस कर्मचारी तैनात

Thu, 18 Sep 2025 12:11 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

दून घाटी में आई आपदा में लापता हुए पांच और लोगों के शव मिले हैं। इनमें तीन शव देहरादून में और दो शव सहारनपुर के मिर्जापुर यमुना नदी में मिले हैं। वहीं आपदा प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू कर लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्लीगाड़ आपदा प्रभावित क्षेत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासन ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू कर 168 लोगों को होटलों में शिफ्ट किया है। प्रशासन ने मंगलवार को पांच होटलों को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अधिग्रहित किया था। यहां पर 10 कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। इनके माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान किया जा रहा है। इसके साथ ही होटल में राशन आदि की व्यवस्था भी प्रशासन ने मुहैया करा दी है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि आपदाग्रस्त क्षेत्र मजाड़, कालीगाड में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी चल रहा है। खतरनाक स्थानों से 70 लोगों को बचाया जा चुका था। इसके बाद लगातार प्रभावित गांवों से भी लोगों को निकाला जा रहा है। इनमें कार्लीगाड गांव से निकालकर 60 प्रभावितों को हिमालयन व्यू होटल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


होटल में दो-दो कर्मचारियों को तैनात किया गया
ये लोग पहले नागल हटनाला के प्राइमरी स्कूल में ठहराए गए थे। इसके साथ ही सेरा गांव से 32 लोगों को ईरा रिजॉर्ट और कुल्हान के 76 प्रभावित लोगों को हिल व्यू होटल में भिजवाया गया है। इसके लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी को नोडल अफसर बनाया गया है। सहायक खंड विकास अधिकारी रायपुर को सहायक नोडल और प्रत्येक होटल में दो-दो कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इन लोगों के लिए वहां पर राशन आदि भी भिजवाया गया है।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  सरेराह मंत्री जोशी डीएम से बोले, रंग-ढंग ठीक कर लें अपना...वीडियो वायरल, लोगों की आई प्रतिक्रियाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


होटलों में ही भोजन की व्यवस्था की गई है। होटल में साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर रहे इसके लिए वहां पर सफाई कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। लोगों से उनके नुकसान के बारे में भी अपडेट ली जा रही है ताकि उन्हें भविष्य में मदद भी पहुंचाई जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें