देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहंड में लगा जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मोहंड में बृहस्पतिवार को ट्रक पलटने से जाम लग गया। दोपहर तक मोहंड में 10 किलोमीटर लंबा जाम रहा। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की सीमा में लगे जाम से यात्री बेहद परेशान रहे। करीब पांच घंटे से यात्री जाम में फंसे रहे।
ये भी पढे़ं...Uttarkashi News: युवक के रोटी पर थूकने का वीडियो हुआ वायरल, हिंदू संगठन ने किया प्रदर्शन, बाजार बंद कराया
इससे देहरादून, सहारनपुर, मेरठ, मुज्जफरनगर, गाजियाबाद समेत कई जगह के यात्री परेशान रहे। वहीं, मोहंड में बनी एलिवेटेड रोड के ना खुलने से यात्रियों में आक्रोश दिखा। यात्रियों ने अपने वाहनों से उतरकर ख़ुद रास्ता बड़े-बड़े पत्थर हटाए।