फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे: दिल्ली तक का रास्ता तीन घंटे में नापेंगी वॉल्वो व एसी बसें, कल से होगा ट्रायल

Mon, 13 Apr 2026 08:46 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

मंगलवार को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का औपचारिक रूप से उद्घाटन हो जाएगा। सामान्य रास्ते से दून से दिल्ली की दूरी करीब 260 किलो मीटर थी। एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह दूरी घटकर करीब 210 किलोमीटर हो गई है।
विज्ञापन
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मंगलवार से वॉल्वो और एसी बसें फर्राटा भरेंगी। ये बसें तीन घंटे में देहरादून से दिल्ली की दूरी तय करेंगी। पहले चरण में आठ वॉल्वो, छह एसी और एक साधारण बस को एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा।

विज्ञापन


शुरुआत में बसों का ट्रायल किया जाएगा। इससे समय और कुल खर्चे का आकलन होगा। इसके आधार पर इन बसों के किराये में भी कटौती की जा सकती है। गौरतलब है कि मंगलवार को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का औपचारिक रूप से उद्घाटन हो जाएगा।

PM Modi: प्रधानमंत्री बनने के बाद 28वीं बार उत्तराखंड आ रहे मोदी, देवभूमि से कर्म और मर्म का रिश्ता
विज्ञापन


सामान्य रास्ते से दून से दिल्ली की दूरी करीब 260 किलो मीटर थी। एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह दूरी घटकर करीब 210 किलोमीटर हो गई है। जहां पुराने मार्ग से रोडवेज बसों को दिल्ली पहुंचने में पांच घंटे लगते थे लेकिन अब यह समय घटकर तीन घंटे हो गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

बसों के संचालन के बाद कुछ दिनों तक व्यय का आकलन किया जाएगा। ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि एक्सप्रेसवे से बसों के संचालन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। पहले चरण में 15 बसें भेजी जाएंगी। दूसरे चरण में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें