फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे: वॉल्वो और एसी बसों का समय तय, किराये में बदलाव की तैयारी, यहां देखें पूरा शेड्यल

Wed, 15 Apr 2026 12:07 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आठ वॉल्वो और छह एसी बसों का संचालन किया जाएगा। समय और दूरी का आकलन कर किराये में बदलाव की तैयारी है।

विज्ञापन
दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर संचालन के लिए वॉल्वो और एसी बसों का समय निर्धारित किया गया है। सुबह चार बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक बसों का संचालन किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर बसों का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। समय और दूरी का आकलन कर किराये में भी बदलाव किया जा सकता है। सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आठ वॉल्वो और छह एसी बसों का संचालन किया जाएगा। पहली एसी बस चार बजे दून से निकलेगी। दिल्ली से पहली बस सुबह नौ बजे रवाना होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun–Delhi Expressway: सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए क्या है खूबियां

दून से अंतिम बस रात 11:05 बजे रवाना होगी जबकि दिल्ली से अंतिम बस रात 10 बजे आएगी। फिलहाल ट्रायल के लिहाज से कुछ बसों को भेजा गया है। जल्द ही सभी 14 बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें