फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun-Delhi Expressway: मानसून की पहली बारिश में ही धंसी सड़क, कई वाहनों के टूटे रिम, वीडियो वायरल

Thu, 02 Jul 2026 10:05 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

तेज बारिश में एक्सप्रेस-वे की सड़क का हिस्सा धंस गया। पहली ही बारिश में एक्सप्रेसवे की सड़क के इस हाल से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बारिश में ही देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे की सड़क धंस गई। सड़क इस तरह धंसी की कई वाहनों के रिम तक टूट गए। कुछ राहगीरों के वाहन धंसी सड़क में क्षतिग्रस्त हो गए तो उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह सड़क धंसी, वो हिस्सा शामली के हाथी करौंदा गांव के पास का है। इससे पहले एक्सप्रेसवे पर दून के हिस्से में भी इस तरह की कमी नजर आई थी।

विज्ञापन


बुधवार की शाम तेज बारिश में एक्सप्रेस-वे की सड़क का हिस्सा धंस गया। पहली ही बारिश में एक्सप्रेसवे की सड़क के इस हाल से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसने से कई वाहनों को नुकसान हुआ है।

लालपुल बस हादसा: आठ दिन बाद जागा प्रशासन, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, एक हफ्ते में रिपोर्ट देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

कई वाहन धंसी सड़क में फंस गए और कई वाहनों के रिम तक टूट गए। कुछ राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया तो कुछ ही देर में यह काफी वायरल हो गया। पहली बारिश में ही इस हाल से एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ गए है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद एनएचएआई ने इसकी मरम्मत करा दी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि वीडियो बागपत यूनिट का है।

एक्स पर टॉप ट्रेंडिंग में रहा दून एक्सप्रेसवे
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर बारिश में धंसी सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। ये वीडियो इतना शेयर किया गया कि देशभर में यह एक्स पर टॉप-6 ट्रेंडिंग में रहा। लोगों ने भी एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसने पर कई तरह की प्रतिक्रिया दीं। वहीं राजनीतिक पार्टियों ने भी इसे शेयर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें