फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून-दिल्ली रूट की बसों में सीट की लूट

Wed, 09 Oct 2013 08:24 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों के बाद अब उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में भी सीटें फुल होने वाली हैं। बताया गया है कि दशहरे से तीन दिन पूर्व तक दून से दिल्ली और दिल्ली से दून तक की रात्रि बसों की सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। हालांकि, दिन में संचालित होने वाली कुछ बसों में सीटें अभी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


एडवांस बुकिंग करा ली
13 अक्टूबर को दशहरा है। उससे एक दिन पहले 12 अक्टूबर को दूसरे शनिवार की छुट्टी है। इसलिए भी दून से दिल्ली ज्यादा लोग यात्रा करेंगे। वहीं, ऑनलाइन सेवा शुरू होते ही ज्यादातर लोगों ने 10, 11 और 12 अक्टूबर की रात्रि वॉल्वो, एसी बसों और हाईटेक व साधारण बसों की सीटें बुक करा ली है। दिन की कुछ सीटें अभी बची हैं।

यही हाल दिल्ली से दून आने वाली सभी तरह की बसों का भी है। जीएम परिचालन दीपक जैन ने बताया ऑनलाइन सेवा के कारण लोगों ने पहले ही एडवांस बुकिंग करा ली है। यही हाल दून से हल्द्वानी वॉल्वो का भी है। बताया कि निगम की दून से दिल्ली जाने वाली साधारण बसों की करीब 75 प्रतिशत आनलाइन बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन


रोडवेज चलाएगा 75 अतिरिक्त बसें
बसों की भारी मांग के चलते उत्तराखंड परिवहन निगम 10 अक्टूबर से 75 अतिरिक्त बसें दून से दिल्ली और दिल्ली से वापस दून के लिए संचालित करेगा। अभी इस रूट पर हर दिन निगम की 300 बसें दून से दिल्ली का फेरा लगाती हैं। जीएम परिचालन ने बताया केवल साधारण बसों को ही बढ़ाया जा रहा है। एसी और वॉल्वो की बसों में वृद्धि नहीं की जाएगी।

अब यूपी की बसों का सहारा
उत्तराखंड की बसों की एडवांस बुकिंग होने से अब उत्तर प्रदेश की साधारण बसें कुछ हद तक राहत दे सकती हैं। अधिकारियों के अनुसार, अभी पर्याप्त संख्या में यूपी की बसें दून-दिल्ली रूट पर चल रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें