फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: वन स्टॉप सेंटर से लापता हुई मूक-बधिर युवती; ढाई महीने बाद पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की एफआईआर

Wed, 10 Jun 2026 10:37 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

21 मार्च 2026 को पुलिस एक मूक-बधिर युवती को अस्थायी आश्रय के लिए सर्वे चौक स्थित वन स्टॉप सेंटर लेकर आई थी। अगले दिन युवती आश्रय गृह से अचानक कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) से एक 20 वर्षीय मूक-बधिर युवती लापता हो गई। युवती के अचानक आश्रय गृह से गायब होने के बाद केंद्र प्रशासन ने डालनवाला थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 मार्च 2026 को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस एक मूक-बधिर युवती मीरा उर्फ रानी (लगभग 20 वर्ष) को अस्थायी आश्रय के लिए सर्वे चौक स्थित वन स्टॉप सेंटर लेकर आई थी।

Mussoorie: झड़ीपानी के पास दर्दनाक हादसा, ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन 22 मार्च को शाम करीब 6:30 बजे युवती आश्रय गृह से अचानक कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। डालनवाला थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक माया नेगी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें