फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः कांवली रोड पर कूडे़ में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी फुटेज खंगाली

Wed, 25 Dec 2019 09:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पुलिस ने अज्ञात अभिभावकों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
  • एक दिन की प्रतीत हो रही है बच्ची
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवली रोड पर मंगलवार सुबह कूडे़ में नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। बच्ची एक दिन की प्रतीत हो रही है। पुलिस ने अज्ञात अभिभावकाें के खिलाफ नवजात का परित्याग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मार्ग के कई सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया है। 

विज्ञापन


शहर की लक्ष्मण चौक चौकी पुलिस को मंगलवार सुबह नौ बजे सूचना मिली कि कांवली रोड पर नाले के पास बने कूड़ा स्थल पर नवजात का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि नवजात एक दिन की बच्ची प्रतीत हो रही है।

जाहिर है कि रात के अंधेरे में कोई शख्स नवजात को फेंक गया है। इस मामले में पुलिस की तरफ से अज्ञात अभिभावकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नवजात को फेंकने वालों के बारे में पता लगाया जा रहा है। आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने के साथ कई प्राइवेट क्लीनिक संचालकाें से भी बातचीत की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें