फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सोमनाथ में प्रधानमंत्री के रोड शो में छाया दून का डमरू मंडल, प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा

Tue, 12 May 2026 02:52 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

-सोमनाथ अमृत महोत्सव में दून के डमरू मंडल ने अपनी प्रस्तुति दी। सड़क से लेकर मंदिर तक रोड शो में डमरू की धुन के साथ पीएम मोदी पहुंचे।

विज्ञापन
प्रधानमंत्री के रोड शो में छाया दून का डमरू मंडल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमनाथ अमृत महोत्सव में सोमवार को दून का भैरवनाथ डमरू मंडल छाया रहा। दून के डमरू मंडल ने न सिर्फ प्रस्तुति से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में डमरू मंडल ने प्रस्तुति दी। सड़क से मंदिर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दून के डमरू मंडल की प्रस्तुति की धुन पर पहुंचे।

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पर सोमवार को भव्य कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। डमरू की प्रस्तुति के लिए भी दून से युवाओं का दल सोमनाथ पहुंचा। सोमनाथ में हेलीपैड से उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो हुआ।

विज्ञापन


इस दौरान देहरादून के डमरू मंडल ने रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार के सामने डमरू की प्रस्तुति दी। एक किमी से ज्यादा तक दून के युवाओं ने डमरू की प्रस्तुति से पीएम मोदी को भी अपनी ओर आकर्षित किया। प्रस्तुति के बाद प्रधानमंत्री ने इसकी काफी सराहना की। डमरू मंडल के संचालक अर्जुन श्रीवास्तव ने बताया कि 30 सदस्य के दल ने सोमनाथ में प्रस्तुति दी है।

ये भी पढ़ें....Uttarakhand Weather: बदले पैटर्न का असर, बीते साल से मई में नहीं हो रही गर्मी, पहाड़ और मैदान में भी गिरा पारा

पीएम मोदी ने सराहा, शेयर की तस्वीर

सोमनाथ में प्रधानमंत्री के रोड शो में उनकी कार के आगे डमरू मंडल की प्रस्तुति काफी खास रही। प्रस्तुति के बाद प्रधानमंत्री ने मंडल के सदस्यों से कहा कि प्रस्तुति काफी अच्छी लगी। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया पर आधिकारिक पेज से डमरू मंडल की प्रस्तुति की तस्वीरें भी शेयर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें