रविवार को राजधानी में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) आठ दिसंबर को देहरादून में 19 केंद्रों पर हुई। परीक्षा के लिए 19,565 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे।
जिनमें से 16581 ने परीक्षा दी। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि पहली पाली के लिए 9349 में से 7850 ने परीक्षा दी। जबकि 1499 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 10,216 में से 8731 ने परीक्षा दी। 1485 अनुपस्थित रहे। ओवरऑल देखें तो दोनों पेपर आसान रहे।
बसों में सीटों को लेकर मारामारी
सीबीएसई बोर्ड की ओर से रविवार को आयोजित सीटीईटी परीक्षा के चलते आईएसबीटी समेत सभी बस अड़डों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड्ी। आलम यह रहा कि बसों में एक अदद सीट पाने को लेकर जबरदस्त मारामारी रही। स्थिति पर काबू पाने के लिए परिवहन निगम प्रबंधन को अतिरिक्त बसें लगानी पड़ी। परीक्षार्थियों के जाने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से रविवार को सीटीईटी की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 16000 से अधिक परीक्षार्थी देहरादून पहुंचे। रेलवे की ओर से ट्रेनों का संचालन ठप होने की वजह से तमाम परीक्षार्थी परिवहन निगम की बसों से देहरादून पहुंचे। साढ़े चार बजे शाम को जैसे ही परीक्षा छूटी तो हजारों परीक्षार्थियों की भीड़ आईएसबीटी पहुंच गई। बसों में सीट को लेकर मारामारी मच गई।
उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की तमाम बसों में सीटें भर गई। सीटों केा लेकर परीक्षार्थियों के बीच मारपीट की भी नौबत आयी। परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुुए प्रबंधन ने कुछ और बसें लगायी। उसके बाद ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। बहरहाल देर शाम तक परीक्षार्थियों का गतंव्यों की ओर जाने का सिलसिला जारी था।