फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: थार सवार युवकों ने भाई संग जा रहे अधिवक्ता की कार को मारी टक्कर, फिर किया हमला, पत्थर से शीशा तोड़ा

Mon, 18 May 2026 07:35 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अधिवक्ता बड़े भाई के साथ डोईवाला से दूधली मार्ग होते हुए घर लौट रहे थे। इस बीच एसजीआरआर मेडिकल अस्पताल मोथरोवाला के पास एक काली थार में सवार युवक ने उनकी स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अधिवक्ता की कार पर हमला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में देर रात सड़क विवाद के बाद अधिवक्ता और उनके भाई पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने पहले कार को टक्कर मारी, फिर मारपीट और गाली-गलौज की। इसके बाद पीछा कर बंगाली कोठी चौक पर कार पर पत्थरबाजी कर दी।

विज्ञापन


पीड़ित अधिवक्ता श्रीकांत शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने बड़े भाई रोहित शर्मा के साथ डोईवाला से दूधली मार्ग होते हुए घर लौट रहे थे। रात करीब आठ से 8:30 बजे के बीच एसजीआरआर मेडिकल अस्पताल मोथरोवाला के पास एक काली थार में सवार तीन युवक खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे थे।

इसी दौरान उनकी स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर थार सवार युवक गाड़ी से उतर आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों भाइयों को छुड़ाया।
विज्ञापन


Dehradun: जनगणना ड्यूटी के लिए घर पहुंची शिक्षिका को रॉटविलर ने काटा, हाथ पर आए गहरे जख्म, मालिक पर जुर्माना

विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वहां से निकलने के बाद तीन युवक बाइक से उनका पीछा करने लगे। आरोप है कि युवकों के हाथ में पत्थर और चाकू थे। जान बचाने के लिए दोनों भाई तेज रफ्तार में बंगाली कोठी चौक की ओर पहुंचे लेकिन वहां आरोपियों ने रास्ता रोककर कार पर पत्थर से हमला कर दिया।

इससे कार का अगला शीशा टूट गया। पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई होगी। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें