फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehraun: युवक ने लगाई फांसी, पत्नी और तीन माह की बच्ची को कमरे में किया बंद, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Wed, 01 Apr 2026 12:12 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
police - फोटो : istock
विज्ञापन

रायपुर थाना क्षेत्र के सुन्दरवाला इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान उसने अपनी पत्नी और तीन माह की बच्ची को कमरे में बंद कर दिया था। घटना के बाद स क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि सुन्दरवाला निवासी शुभम (24), पुत्र नरेंद्र सिंह, ने अपने घर के कमरे में खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर कमरे के फर्श पर लिटा दिया था। तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया, जहां पंचायतनामा की कार्रवाई भी की गई।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: राज्य गठन के बाद आयोग ने तीसरी बार नहीं बढ़ाई बिजली दरें, 2003 में जारी हुआ था पहला टैरिफ आदेश
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि मृतक का नवंबर 2024 में प्रेम विवाह हुआ था और वह ड्राइविंग का कार्य करता था। साथ ही पत्नी के साथ विवाद की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें