फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: श्मशान घाट में युवती के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, नशे में पार की दरिंदगी की हदें

Wed, 28 Jun 2023 10:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Dehradun Crime News:  युवती ने बताया कि वह मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह ई-रिक्शा में बैठ गई। रिक्शा चालक उसे श्मशान घाट ले गया। वहां उसने  एक और युवक के साथ पहले नशा किया और  फिर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में ई-रिक्शा में ले जाकर टपकेश्वर मंदिर के पास श्मशाम घाट में एक युवती से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी वीडियो बनाई और मारपीट कर वहीं छोड़ गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से रिक्शा चालक की पहचान की और फिर दूसरे युवक तक भी पहुंच गई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक के फोन से वीडियो भी हासिल कर ली है। इसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि एक युवती ने मंगलवार शाम को शिकायत की थी। उसने बताया था कि वह टपकेश्वर मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा आकर रुकी। वह रिक्शा में बैठ गई। रिक्शा चालक उसे श्मशान घाट ले गया। कहने लगा कि थोड़ी देर में वह टपकेश्वर मंदिर की ओर जाएगा।

वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। दोनों ने वहां पर नशा किया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती की और कपड़े भी फाड़ डाले। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इनमें से एक युवक ने घटना के दौरान वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा चालक की पहचान गौरव ठाकुर उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई। उससे पूछताछ के आधार पर दूसरे युवक रोहित तक भी पुलिस पहुंच गई। रोहित ने घटना के वक्त अपने मोबाइल से वीडियो बनाई थी। उसके फोन से वीडियो हासिल कर ली गई है। रोहित और गौरव कौलागढ़ के रहने वाले हैं। पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। रोहित ऋषिकेश के एक होटल में कुक है और छुट्टी पर घर आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें