पहले दिन दो घटनाएं कर कलियर चले गए थे आरोपी
ठक-ठक गिरोह के इन सदस्यों ने पहले दिन यानी 25 मई को दो घटनाओं को अंजाम दिया था। दोनों नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई थीं। इसके बाद तीनों आरोपी रात रुकने के लिए कलियर क्षेत्र में चले गए थे। वहां से लौटने के बाद अगले दिन शाम के वक्त उन्होंने पहली घटना रेलवे स्टेशन के पास, दूसरी पटेलनगर और तीसरी नेहरू कॉलोनी में की। पुलिस आरोपियों के बारे में और भी जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि इनके कुछ साथी अन्य जगहों पर भी छुपे हो सकते हैं।
पांच-पांच हजार में बेच रहे थे लाख रुपये का मोबाइल
शहर में कारों से चोरी किए गए सभी मोबाइल एक से डेढ़ लाख रुपये की कीमत वाले हैं। मगर, कुछ लोगों ने जब देखा कि यह मोबाइल पांच-पांच हजार रुपये में बिक रहे हैं तो एक ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने इन आरोपियों की कार नंबर के आधार पर तलाश की और इन्हें मोथरोवाला से गिरफ्तार कर लिया।