नेश में जबरन संबंध बनाता था आरोपी
पहले डर और समाज के कारण पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। तब पति ने भी माफी मांगी लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। पति अक्सर नशे में घर आता था और बेटी के साथ जबरन संबंध बनाता था।
विरोध करने पर वह उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि वह उनके साथ कोई बड़ी घटना कर सकता है। थानाध्यक्ष सेलाकुई मोहन सिंह ने बताया कि जांच महिला दारोगा आरती कलूड़ा को सौंपी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया राज गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए वि भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।