ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार कालसी सुशीला कोठियाल, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र लाल, राजस्व उपनिरीक्षक मोतीलाल जिनाटा, प्यारे राम शर्मा, जगत राम शर्मा, मिनाक्षी, भोपाल दास मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को हिरासत में ले लिया। तहसीलदार ने बताया कि शव के साथ ही घटना स्थल से गंडासा कब्जे में लिया गया है। प्रथमदृष्टया आवेश में आकर पति ने पत्नी की हत्या की। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जाएगी।