फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पॉश इलाके में होटल कारोबारी के घर लूट, किसी करीबी पर संदेह, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Tue, 20 Jan 2026 12:01 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

राजपुर रोड के ढाक पट्टी निवासी पीड़ित भुवन गांधी ने तहरीर देकर बताया कि वे अपने बेटे को छोड़ने के लिए गुड़गांव गए थे। इस दौरान रात के समय कुछ अज्ञात लोगों ने घुसकर उनकी माता को बंधक बनाकर गहने और नकदी लूट ली।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुर थानाक्षेत्र निवासी एक होटल कारोबारी के घर पर शनिवार आधी रात हुई लूट की घटना में किसी करीबी के होने की बात सामने आई है। घटनास्थल पर बातें भी हुईं जिनपर पुलिस विश्वास नहीं कर पा रही है। बदमाश घुसे तो भूतल पर सो रहा नौकर और अन्य परिजन कैसे नहीं उठे इस बात को लेकर भी संदेह है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में फिलहाल रविवार को दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक राजपुर रोड के ढाक पट्टी निवासी पीड़ित भुवन गांधी ने तहरीर देकर बताया कि वे अपने बेटे को छोड़ने के लिए गुड़गांव गए थे। इस दौरान रात के समय कुछ अज्ञात लोगों ने घुसकर उनकी माता को बंधक बनाकर गहने और नकदी लूट ली।

Dehradun: फरार बिल्डर दंपती के खिलाफ अब ED ने दर्ज की एफआईआर, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरे करीब दो घंटे तक घर की तलाशी लेते रहे। पीड़ित के मुताबिक अंदर दो बदमाश मौजूद थे। उन्हें आशंका है कि बाहर और भी लोग हो सकते हैं। पुलिस ने बुजुर्ग के बयान दर्ज किए तो इसमें कई संदेहस्पद बातें सामने आई, इससे पुलिस कई अन्य पहलुओं को भी खंगालने का प्रयास कर रही है।

बुजुर्ग से बातचीत में पुलिस को लुटेरों के पास किसी भी तरह के हथियार होने की बात सामने नहीं है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

घर पर सीसीटीवी भी नहीं
राजधानी के पॉश इलाके में बने जिस घर में लूट की वारदात हुई उसमें सीसीटीवी कैमरे तक नहीं थे। पुलिस के मुताबिक कैमरे होते तो घटना की जांच करने में अहम सुराग हाथ लग सकते है। हालांकि पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

लूट बन रहीं चुनौती
देहरादून में जनवरी माह में एक के बाद एक हुई दो लूट की घटनाओं ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। हालांकि पटेलनगर थाना क्षेत्र के वन विहार में एक परिवार को बंधक बनाकर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया था। अब राजपुर रोड इलाके में हुई घटना ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों को कारोबारी की गैरमौजूदगी की जानकारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें