बिहार डिफॉल्टर रखा था अपने गुट का नाम
छात्रो से बातचीत में यह बात सामने आई कि आरोपियों ने खुद की पहचान बिहार डिफॉल्टर के रूप में बनाई थी। उनके साथ अधिकतर बिहार के छात्र ही रहते थे लेकिन उनका संरक्षण पाने के लिए अन्य जगह के छात्र भी उनके साथ रहते थे। घटना में विवि के छात्रों के साथ कुछ बाहर के लोग भी हैं। सूत्र बताते हैं कि आरोपी पूरा गैंग चला रहे थे। जो विवि में अक्सर कमजोर छात्रों के साथ मारपीट और दबंगई करते थे।
सीएचसी से निकलते ही खराब हो गई एंबुलेंस : प्रेम नगर पीएचसी से
घायल को लेकर निकली एंबुलेंस करीब 100 मीटर आगे ही खराब हो गई। एंबुलेंस के पीछे पुलिस की गाड़ी भी चल रही थी। ऐसे में घायल को पुलिस की गाड़ी में भेजा गया। 108 के जिला प्रभारी विमल यादव ने बताया कि दूसरी एंबुलेंस बुलाई गई थी लेकिन उसे आने में समय लग रहा था। ऐसे में पुलिस अपनी ही गाड़ी में घायल को लेकर चली गई थी।