गहनों की बरामदगी के लिए रिमांड पर लेंगे
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मुजफ्फरनगर (उप्र) के रहने वाले हैं। इनमें बुशरान और आसिफ उर्फ बबलू खतौली से हैं। इरफान और वासिफ कजियान निवासी हैं। राजकुमार उर्फ अनिल बुढ़ाना इलाके का है। आरोपियों से लूटी गई रकम में से 91 हजार 950 रुपये, दो तमंचे, चार कारतूस, दो चाकू और घर में घुसने के लिए इस्तेमाल होने वाला औजार बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने महिलाओं के गहने लूटे थे, उनकी रिकवरी के लिए बुधवार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
फेरी की आड़ में की रेकी
पूछताछ में मास्टरमाइंड बुशरान ने बताया कि वह शराफत की सगी बुआ का दामाद है। कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है। इसी बहाने उसने न केवल पीड़ित के घर की रेकी की, बल्कि अपने साथियों को घर दिखाकर भागने का रास्ता भी समझाया था। खुद मौके से चला गया था।