फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फ्लैट में फंदे पर लटका मिला बियर बार के संचालक शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस

Sat, 04 Mar 2023 02:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बियर संचालक का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला। एसओ राजपुर ने बताया कि मृतक अमित वर्तमान में प्रेमनगर में रह रहा था और यहां पर अपने पार्टनरों के साथ जाखन में टेडी ब्वॉय नाम का बियर बार चलाता था। वह अपने एक दोस्त के आईटी पार्क क्षेत्र स्थित फ्लैट पर गया था। रात में करीब साढ़े 10 बजे उसके दोस्त फ्लैट से बाहर चले गए। अमित वहां पर अकेला था।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाखन के एक बियर बार के संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव उनके एक दोस्त के फ्लैट में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से कर्ज से परेशान चल रहे थे। पुलिस के अनुसार इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की है।

घटना आईटी पार्क क्षेत्र की है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि अमित नौगांव पुत्र गुणानंद पौड़ी गढ़वाल की तहसील थलीसैंण के गड़कोट गांव के रहने वाले था। अमित वर्तमान में प्रेमनगर में रह रहे था और यहां पर अपने पार्टनरों के साथ जाखन में टेडी ब्वॉय नाम का बियर बार चलाते था। बृहस्पतिवार को वह अपने एक दोस्त के आईटी पार्क क्षेत्र स्थित फ्लैट पर गया था। रात में करीब साढ़े 10 बजे उसके दोस्त फ्लैट से बाहर चला गया। अमित वहां पर अकेला था।

जब दोस्त वहां वापस आए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। देखा कि अंदर अमित पंखे के सहारे फंदे पर झूल रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 50 हजार में बने डॉक्टर, जुर्माना देकर तोड़ा पहाड़ों से नाता, इस बेरुखी के बाद अब सरकार सख्त

तत्काल उसे फंदे से उतारकर कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ राजपुर ने बताया कि शुरुआती पड़ताल में उसके ऊपर काफी कर्ज होने की बात पता चली है। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्होंने फांसी लगाई होगी। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें