फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: संरक्षित प्रजाति के 14 कछुओं के साथ दंपती गिरफ्तार, नजीबाबाद से ऋषिकेश ले जाए जा रहे थे

Thu, 04 Dec 2025 11:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी,रायवाला(देहरादून)

सार

रायवाला पुलिस बाजार क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ऋषिकेश की ओर जा रही एक कार को रोका गया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि पुलिस को देखकर चालक घबरा गया और पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
दंपती गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने एक दंपती को संरक्षित प्रजाति के 14 छोटे-बड़े कछुए ले जाते हुए पकड़ लिया। दोनों कार में रखकर इन्हें नजीबाबाद से ऋषिकेश ले जा रहे थे, जिन्हें महंगे दामों पर बेचा जाना था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे रायवाला पुलिस बाजार क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ऋषिकेश की ओर जा रही एक कार को रोका गया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि पुलिस को देखकर चालक घबरा गया और पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

UK: 100 रुपये में कूपन...फिर ठगी, लॉटरी के लालच में फंसे लोगों को मेयर ने दिलाई राहत, कारोबारी का सामान जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कार की डिक्की खोली तो एक बोरे में कछुए बरामद हुए। कार में उसकी पत्नी भी थी। पुलिस पूछताछ में दोनों की पहचान बेताब नाथ और बरखा देवी निवासी काले की ढाल सपेरा बस्ती के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें