भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौसम विज्ञान विभाग और एनडीएमपी के अलर्ट के बाद देहरादून जिले में आज भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई। इसके चलते जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। देर रात राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से भारी तबाही मची है। इसे देखते हुए दून में सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।