नई व्यवस्था से जनता को सहूलियत मिलेगी। सप्ताह में दिन तय होने से अब उन्हें एक ही स्थान पर पूरा मंत्रिमंडल उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले प्रदेश के दूरदराज के हिस्सों से लोग देहरादून पहुंचते थे, लेकिन मंत्रियों की उपलब्धता तय नहीं होने से परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब तय दिनों पर एक ही परिसर में मुख्यमंत्री और मंत्री उपलब्ध रहने से जनता को राहत मिलेगी।
मंत्रिमंडल की बैठक भी विधानसभा में
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के लिए बुधवार का दिन तय है। विशेष परिस्थितियों में ही सरकार अन्य अन्य किसी दिन बैठक करती है। विधानसभा परिसर में बैठने की नई व्यवस्था के बाद पूरी संभावना है कि बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठकें भी अब वहीं आयोजित की जाएंगी।