ये है पूरा मामला
विदित है कि वर्ष 2022 में संजय सिंह चौधरी ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि सुधीर विंडलास ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर जोहड़ी गांव स्थित उनकी जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया।
बताया कि शिकायतकर्ता व उनके परिजनों की जगह अपने स्टाफ को खड़ा कर रजिस्ट्री करवाई। आरोप लगाया कि न्यायालय में झूठे प्रमाण पत्र लगाकर जमीन बिक्री के करार को एकतरफा खत्म करा दिया गया।
इस मामले में नौ जनवरी 2022 को राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद 25 जनवरी 2022 को संजय सिंह चौधरी की शिकायत पर राजपुर थाने में दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें सुधीर के साथ उनके भाई प्रदीप विंडलास को भी आरोपी बनाया गया।