फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : भाकियू नेताओं पर मुकदमा दर्ज, राज्य कर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बंधक बनाकर ट्रक छुड़ाने का मामला 

Mon, 07 Sep 2020 02:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को बंधक बनाकर ओवरलोडिंग में पकड़े गए ट्रकों को छुड़ा ले जाने वाले भाकियू के नेताओं के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की ओर से एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राज्य कर वीपी सिंह ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि तीन सितंबर को उनके सचल दल ने आशारोड़ी चौकी के पास ईंट लदे 19 ट्रकों की जांच की थी। जिनमें से 14 ट्रकों में निर्धारित मात्रा से अधिक वजन पाया गया। जिसके बाद बिलों और कांटा पर्ची को उनकी और से एआरटीओ को भेज दिया था और ट्रकों को आशारोड़ी स्थित कार्यालय में खड़ा कर दिया था। 

अगले दिन दोपहर बाद भाकियू तोमर गुट के नेता सोमनाथ शर्मा, हरेंद्र बालियान 40-50 लोगों के साथ कार्यालय पहुंचे और उन्हें, सहायक आयुक्त व कर्मचारियों के साथ गाली गलौच की और धमकी दी। आरोपी सभी को बंधक बनाकर वाहनों को जबरदस्ती अपने साथ ले गए।
विज्ञापन



शिकायत के बाद डीआईजी ने पटेलनगर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सरकार कार्य में बाधा डालने, धमकी देने आदि के धाराओं में सोमदत्त शर्मा, हरेंद्र बालियान, सिद्धार्थ मलिक व 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें