भाजपा व हिंदू संगठनों ने निकाला जुलूस
दूसरी ओर भाजपा सहित हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें गरीब ग्रामीणों को लालच देकर धर्मांतरण कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान उपेंद्र असवाल, सुनील भंडारी, बृजमोहन चौहान, अमित नौडियाल, पवन नौटियाल, भगवान शर्मा, बलवीर राणा, सोनू कपूर, राजपाल पंवार मौजूद रहे।
व्यापारियों ने एक घंटे रखा बाजार बंद
धर्मातंरण के विरोध में पुरोला के व्यापारियों ने एक घंटे बाजार बंद रखा। व्यापारियों का कहना था कि देवभूमि में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों ने दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक बाजार बंद रखकर विरोध जताया। व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान ने धर्मांतरण मामले के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
धर्मांतरण के मामले में ईसाई मिशनरी सहित कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विवेचना जारी है। तथ्य जुटाए जा रहे हैं। -सुरेंद्र भंडारी, सीओ बड़कोट