युवक ने मसूरी डायवर्जन पर खड़े एएसआई को की थी शिकायत
ऐसे में युवक ने मसूरी डायवर्जन पर खड़े एएसआई मनवर नेगी को इसकी शिकायत की। लेकिन, आरोप है कि मनवर ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने आगे कोई मैसेज भी फ्लैश नहीं किया। इसके बाद युवक ने कंट्रोल रूम को फोन किया और जिलाधिकारी व एसएसपी को एक ई-मेल भी की।
हादसे के बाद सुबह के वक्त युवक ने इसे दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार ही बताया था। लेकिन, ई-मेल में ह्यूंडई क्रेटा लिखा था। पुलिस ने इस मामले में जांच की तो पता चला कि यह ह्यूंडई क्रेटा ही थी। लेकिन, आरोपी एएसआई पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand : हरिद्वार को छोड़कर 7,477 ग्राम पंचायतों की कमान आज से प्रशासकों के हाथ, नियुक्ति के आदेश
अब छुट्टी से वापस लौटने के बाद यातायात निदेशक अरुण मोहन जोशी ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एएसआई मनवर सिंह नेगी की जांच खोलने के निर्देश भी दिए हैं। यातायात निदेशक ने जल्द से जल्द इसकी आख्या एसएसपी देहरादून से मांगी है।