फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Car Accident: हादसे की रात गलत दिशा में दौड़ती दिखी थी एक कार, जांच के आदेश, छह दोस्तों की हुई थी मौत

Wed, 27 Nov 2024 08:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Dehradun Car Accident: ओएनजीसी चौक के पास हुए भीषण हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस को एक और अहम जानकारी मिली है। हादसे की रात एक कार को गलत दिशा में आते देखा गया था। युवक की कार भी दुर्घटनाग्रस्त  होने से बाल-बाल बची थी।
विज्ञापन
देहरादून हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे की रात एक सफेद रंग की कार पैसेफिक से गलत दिशा में दौड़ती कार के मामले में यातायात निदेशक ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही शिकायत को गंभीरता से न लेने वाले एएसआई की जांच भी खुलवाने के आदेश निदेशक ने दिए हैं।

विज्ञापन


यातायात निदेशक ने इसे जिला पुलिस लापरवाही माना और उन्होंने छुट्टी से वापस लौटने के बाद ही इसे गंभीरता से लेते हुए यह निर्देश दिए हैं। गत 11 और 12 नवंबर की दरम्यानी रात ओएनजीसी चौक पर एक भीषण दुर्घटना में छह युवाओं की मौत हो गई थी। हादसा रात 1.19 बजे हुआ था। हादसे कुछ देर पहले ही एक युवक ने पैसेफिक मॉल के बाहर एक कार को गलत दिशा में आते देखा था। युवक की कार भी दुर्घटना होने से बाल-बाल बची थी।
 

Trending Videos
विज्ञापन

युवक ने मसूरी डायवर्जन पर खड़े एएसआई को की थी शिकायत
ऐसे में युवक ने मसूरी डायवर्जन पर खड़े एएसआई मनवर नेगी को इसकी शिकायत की। लेकिन, आरोप है कि मनवर ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने आगे कोई मैसेज भी फ्लैश नहीं किया। इसके बाद युवक ने कंट्रोल रूम को फोन किया और जिलाधिकारी व एसएसपी को एक ई-मेल भी की।

हादसे के बाद सुबह के वक्त युवक ने इसे दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार ही बताया था। लेकिन, ई-मेल में ह्यूंडई क्रेटा लिखा था। पुलिस ने इस मामले में जांच की तो पता चला कि यह ह्यूंडई क्रेटा ही थी। लेकिन, आरोपी एएसआई पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand : हरिद्वार को छोड़कर 7,477 ग्राम पंचायतों की कमान आज से प्रशासकों के हाथ, नियुक्ति के आदेश

अब छुट्टी से वापस लौटने के बाद यातायात निदेशक अरुण मोहन जोशी ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एएसआई मनवर सिंह नेगी की जांच खोलने के निर्देश भी दिए हैं। यातायात निदेशक ने जल्द से जल्द इसकी आख्या एसएसपी देहरादून से मांगी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें