फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Accident: घायल के पिता ने दर्ज कराया कंटेनर चालक के खिलाफ केस, सात दोस्तों में केवल सिद्धेश ही जीवित

Sat, 16 Nov 2024 06:41 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

बीते सोमवार देर रात हुए हादसे में सिद्धेश के छह दोस्तों की मौत हुई थी। एकमात्र युवक सिद्धेश ही जीवित बचा था, जिसका सिनर्जी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
देहरादून हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून ओएनजीसी चौक हादसे के चार दिन बाद घायल सिद्धेश के पिता की ओर से कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इस हादसे में सिद्धेश के छह दोस्तों की मौत हुई थी। जबकि, सिद्धेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

गत सोमवार देर रात करीब दो बजे एक तेज रफ्तार कार ओएनजीसी चौक पर वहां से गुजर रहे कंटेनर के पिछले हिस्से में टकरा गई थी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही छह दोस्तों की मौत हो गई थी। इनमें तीन युवतियां और तीन युवक शामिल थे।

हादसे के बाद कंटेनर चालक भाग गया था

विज्ञापन

जबकि, घायल में एक मात्र जीवित बचे युवक सिद्धेश को वहां से गुजर रहे एक फार्मासिस्ट दीपक पांडेय ने सिनर्जी अस्पताल पहुंचाया था। सिद्धेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे बृहस्पतिवार तक होश नहीं आया था। हालांकि, डॉक्टर उसकी हालत में पहले से सुधार बता रहे हैं। हादसे के बाद कंटेनर चालक वहां से भाग गया था।

ये भी पढ़ें...Dehradun: रफ्तार के कहर से पैर तो टूटा साथ में नृत्यांगना का सपना भी टूट गया, तीन महीने से बिस्तर पर है युवती

अब हादसे के चार दिन बाद शुक्रवार को सिद्धेश के पिता विपिन अग्रवाल निवासी राजपुर रोड ने कैंट थाने में तहरीर दी है। इस मामले में कंटेनर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है। इसके अलावा भी कई अन्य दिशाओं में पुलिस की जांच चल रही है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें