एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि बैरागीवाला हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सहसपुर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार उत्तराखंड के बाहर भी दबिश दे रही थीं। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले इस मामले में रज्जाक, सलमान, जावेद, शहबाज, इम्तियाज और इंतजार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश जारी
कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई है और कई स्थानों पर छापेमारी की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य फरार लोगों के बारे में भी अहम जानकारियां मिली हैं। शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।