फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की हत्या: बवाल के बाद आरोपियों के परिजन व आसपास के लोगों ने छोड़ा घर, रात के अंधेरे में निकले परिवार

Mon, 15 Jun 2026 12:27 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

हत्याकांड के बाद से बैरागीवाला गांव में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, अन्य संगठन और स्थानीय हिंदू लोगों की भीड़ जुटने के बाद हंगामा शुरू हो गया था। जिसके बाद से लोग दहशत में थे।
विज्ञापन
सहसपुर में बवाल के बाद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति है। इससे आरोपियों और आसपास रहने वाले परिवार भी दहशत में थे। सूत्रों के अनुसार, शनिवार और रविवार रात को आरोपियों, पूर्व प्रधान इस्पाक के परिजनों और आसपास रहने वाले परिवारों ने गांव छोड़ दिया। अधिकतर परिवार सहारनपुर में अपने रिश्तेदारों के घर चले गए। 

विज्ञापन


BJP नेता की हत्या: सांप्रदायिक हिंसा भड़की, घरों में लगाई आग; पथराव-बुलडोजर और हाईवे जाम, जानें क्या-क्या हुआ?

हत्याकांड के बाद से बैरागीवाला गांव में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, अन्य संगठन और स्थानीय हिंदू लोगों की भीड़ जुटने के बाद हंगामा शुरू हो गया था। भीड़ कभी मस्जिद तो कभी आरोपियों के मकानों की और बढ़ रही थी। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसर इससे घरों में रहने वाली महिलाओं और बच्चों में डर का माहौल था। पूर्व प्रधान इस्पाक के परिवार को भी अपनी सुरक्षा की आशंका सता रही थी। 

विज्ञापन

हंगामा बढ़ा तो आसपास रहने वाले मुस्लिम परिवारों में भी असुरक्षा का भाव पैदा हो गया। रात के अंधेरे में आरोपियों, पूर्व प्रधान और आसपास रहने वाले कुछ परिवार अपने मकान छोड़कर चले गए। रविवार को भी दिन भर के घटनाक्रम से आरोपियों के मकान के पास रहने वाले मुस्लिम परिवार भयभीत थे। रात को उन्होंने भी घर छोड़ दिया। ऐसे परिवारों की संख्या करीब छह से सात बताई जा रही है।

हालांकि आरोपियों के मकान और दुकानों को तोड़ने के बाद तनाव कुछ काम हुआ है लेकिन प्रशासन और पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी अब तक परिजन मृतक का पंचनामा भरने और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए हैं। सोमवार को पुलिस कार्यवाही पूरी करने का प्रयास करेगी। इस मामले में अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें