फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: भाजपा ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष समेत चार नेताओं को किया निष्कासित

Tue, 08 Oct 2019 02:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
bjp jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में भाजपा ने देहरादून महिला मोर्चा की अध्यक्ष समेत चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा ने आज देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिले के चार पदाधिकारियों को पार्टी से निकाल दिया है। 

विज्ञापन


इन चारों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। निष्कासित पदाधिकारियों में देहरादून की महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया पंत, दुग्ध संघ अध्यक्ष उमा डबराल के साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले के भाजपा सदस्य गोविंद सिंह जिम्वाल और हरीश भंडारी शामिल हैं।

इससे पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष सुबोध बगवाड़ी और सदस्य आनंद प्रकाश नौटियाल को निष्कासित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें