फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: 26 अक्तूबर को सजेगी संगीत की महफिल, जस्सी गिल और बब्बल राय बिखेरेंगे सुरों का जादू

Mon, 19 Oct 2026 12:27 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

कार्यक्रम का आयोजन 26 अक्तूबर को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफरन लीफ में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास द्वारा होगा।
विज्ञापन
अमर उजाला म्यूजिकल नाइट में पहुंचेंगे जस्सी गिल और बब्बल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगीत प्रेमियों के लिए देहरादून में एक यादगार शाम सजने जा रही है। अमर उजाला और श्री दुर्गा मेटालिक्स के संयुक्त तत्वावधान में म्यूजिकल स्टार नाइट ‘संगीत का उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस खास शाम में मशहूर पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन 26 अक्तूबर को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफरन लीफ में किया जाएगा। इस म्यूजिकल नाइट में संगीत, मनोरंजन और पंजाबी गीतों का शानदार संगम देखने को मिलेगा। दोनों लोकप्रिय कलाकार अपनी सुरीली आवाज और दमदार परफॉर्मेंस से शाम को यादगार बनाएंगे।

ये हैं प्रायोजक
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक दुर्गा मेटालिक्स होंगे, नॉलेज पार्टनर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी, पावर्ड बाई हाइप, सह प्रायोजक रहेगे मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, आदित्य ग्रीन पॉवर, कॉसवेदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, आहूजा ट्रेडर्स और वेन्यू पार्टनर होटल सैफरन लीफ और रेडियो पार्टनर रेड एफएम।
विज्ञापन


केवल पास से मिलेगी प्रवेश की अनुमति
कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास द्वारा होगा। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी और पास के लिए इच्छुक लोग 8954886182 और 7617402224 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें