फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुपर डांस-3 में दिखेगा देहरादून के अक्षित भंडारी का जलवा

Sat, 29 Dec 2018 12:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अक्षित भंडारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज सोनी टीवी के धारावाहिक सुपर डांस-3 में दून के अक्षित भंडारी अपने डांस का जलवा दिखाएंगे। यहां तक पहुंचने के लिए उसने तो मेहनत की ही है, साथ-साथ इसके पिता राजन भंडारी भी बेटे के सपने को उड़ान देने में शिद्दत से जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


प्रेमनगर के बडोवाला निवासी 11 वर्षीय अक्षित पिछले तीन साल से डांस सीख रहा है। बचपन से डांसर बनने का सपना संजोए अक्षित की इच्छा तब पूरी हुई जब उसका सुपर डांस-3 के लिए चयन हुआ।

विज्ञापन

पिता पेशे से ई-रिक्शा चालक

अक्षित की इस उपलब्धि से परिजन समेत इसके दोस्त बेहद खुश हैं। इसके पिता राजन पेशे से ई-रिक्शा चालक हैं।

उन्होंने बताया कि बेटे के ख्वाब को पूरा करने के लिए उन्होंने जैसे-तैसे एक-एक पैसे जोड़ कर दो साल पहले डांस एकेडमी में प्रवेश कराया था। शिक्षक मनोज गुसाईं ने बताया कि अक्षित तीन साल से डांस सीख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें