फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: देहरादून एयरपोर्ट पर 4.46 करोड़ से बनेगा विश्राम गृह, सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं को दी मंजूरी

Sat, 03 Jan 2026 06:35 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 88.84 करोड़ की मंजूरी दी है। देहरादून एयरपोर्ट में 4.46 करोड़ रुपये की लागत से विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा घाट परियोजना के तहत सिटी ड्रेनेज प्लान फेज-एक निर्माण के लिए 65.65 करोड़ की योजना स्वीकृत की है।

विज्ञापन


विभिन्न जनपदों के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार 30 से 70 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त 225 पटवारी चौकियों व 70 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त 37 पटवारी चौकियों के पुनर्निर्माण के लिए आपदा मोचन निधि से 15 करोड़ की मंजूरी दी। चंपावत जिले के तहत सहायक नदी, धारा उपचार (कालसन भोलेश्वर) से जल संरक्षण और संवर्द्धन, मृदा संरक्षण कार्य के लिए 3.39 करोड़ की योजना जलागम प्रबंधन से स्वीकृत की है।

ये भी पढे़ं...एंजेल चकमा हत्याकांड: शोक में डुबा है गांव, अब कभी नहीं लौटेगा लाल...बोले पिता-बेटे के लिए न्याय चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व परिषद के जिला कार्यालय देहरादून तीन वाहन खरीदने के लिए स्वीकृति दी। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड में डिग्री कॉलेज पोखरी सड़क व अन्य सड़कों के लिए 4.17 लाख की योजना स्वीकृति दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें