सीएसआई सर्वे में इन बिंदूओं को किया जाता है शामिल
ग्राहक संतुष्टि सर्वे (सीएसआई) में 33 बिंदुओं में बोर्डिंग सुविधा, टर्मिनल बिल्डिंग की स्वच्छता, पैसेंजरों को मिलने वाली बस सुविधा, एयरपोर्ट कर्मियों और एअरलाइंस के लोगों का व्यवहार, सीआईएसएफ का व्यवहार, एयरपोर्ट पर इंटरनेट सुविधा, लगेज ट्राॅली सुविधा, खाद्य सुविधा, उड़ान संबंधी जानकारी आदि शामिल हैं। जिससे ग्राहक संतुष्टि सर्वे तैयार कर स्थान दिया जाता है।
जल्द मिल सकता है इंटरनेशनल का दर्जा
देहरादून एयरपोर्ट को जल्द ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिल सकता है। इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार के साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से भी प्रयास किए जा रहे हैं। पहली इंटरनेशनल फ्लाइट के रूप में काठमांडू की फ्लाइट को उतारने पर भी विचार चल रहा है।
ये भी पढ़ें...Phooldei festival: फूलों से सजी आज उत्तराखंड में हर घर की देहरी, सीएम आवास में मना लोकपर्व का उत्सव, तस्वीरें
देश के 58 एयरपोर्ट पर किए सीएसआई सर्वे में देहरादून एयरपोर्ट को दूसरा स्थान मिला है। इस सूची में एयरपोर्ट को पहले स्थान पर लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। वहीं एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। -प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक