क्या होता है एयर स्पेस
किसी भी एयरपोर्ट को वायु सेना द्वारा एयर स्पेस दिया गया होता है। इसी स्पेस के अंदर संबंधित एयरपोर्ट का एटीसी विमानों को कंट्रोल कर उनकी राह आसान बनाता है। छोटे एयर स्पेस में कम और अधिक एयर स्पेस में अधिक विमानों को कंट्रोल किया जा सकता है। कम एयर स्पेस होने से अधिक विमानों के आने पर उन्हें एयरपोर्ट से दूर आसमान में चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
ये हैं तीन समस्याएं हैं प्रमुख
एयरपोर्ट पर वर्तमान में एयर स्पेस की कमी है। वहीं एयरपोर्ट को अपना रनवे विस्तार और दूसरे कार्यों के लिए 140.5 एकड़ जमीन चाहिए। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर ऑपरेशन के दौरान वन्य जीवों की मूवमेंट से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ये तीनों समस्याएं एयरपोर्ट अधिकारियों ने सलाहकार समिति की बैठक में भी रखी थीं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मोटापे के खिलाफ अभियान की सरकारी विभागों से शुरुआत, सीएम ने अपर मुख्य सचिव को बनाया नोडल अधिकारी
वर्तमान में देहरादून एयरपोर्ट के पास पांच नॉटिकल मील लंबा (9.26 किमी) और 7500 फीट ऊंचा एयर स्पेस मौजूद है। अधिक एयर स्पेस मिलने पर प्रति घंटा और अधिक विमान उतारे जा सकेंगे। अधिक एयर स्पेस से विमानों को कंट्रोल करने में भी एटीसी को आसानी रहेगी। यह मामला सलाहकार समिति की बैठक में भी रखा गया था। - प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक देहरादून