स्थापना दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप
2007 में जौलीग्रांट हवाई पट्टी का विस्तार कर इसे बड़ा एयरपोर्ट बनाया गया। जिसके बाद से वर्तमान तक मौसम विभाग एटीसी बिल्डिंग में संचालित किया जा रहा है, जो आज पूरी तरह से डिजिटल और कंप्यूटरीकृत है। एयरपोर्ट का मौसम विभाग हर आधे घंटे में सभी विमानों के लिए मौसम बुलेटिन जारी करता है। जिससे सभी तरह के विमान एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरते हैं। देहरादून एयरपोर्ट के मौसम विभाग अपना 150वां स्थापना दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दे चुका है।
ये भी पढ़ें...Ram Mandir: फलस्वाड़ी में दामाद के रूप में पूजे जाते हैं भगवान श्रीराम, माता सीता को लेकर जुड़ी है ये मान्यता
देहरादून एयरपोर्ट पर मौसम विभाग की स्थापना 1982 के आसपास हुई थी। तब यह केंद्र एक टेंट में चलता था। आज एयरपोर्ट का मौसम विभाग अत्याधुनिक उपकरणों के साथ पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत हो चुका है। - भगीरथ ढौंडियाल, विशेषज्ञ एयरपोर्ट मौसम विभाग