फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: मंत्री रेखा आर्या से जुड़ी 210 करोड़ की कथित संपत्ति की जांच की मांग, अधिवक्ता पंकज ने दी शिकायत

Sun, 18 Oct 2026 10:49 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

शिकायत के अनुसार, रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने 16 अक्तूबर को जारी एक वीडियो में मंत्री के पास करीब 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति होने का आरोप लगाया था। इस मामले में क्षेत्री ने संबंधित जांच एजेंसी से संपत्तियों और आय के स्रोतों की पड़ताल करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्या - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्री रेखा आर्या से जुड़ी 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति के मामले में अधिवक्ता एवं कानूनराज के संस्थापक पंकज सिंह क्षेत्री ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने 16 अक्तूबर को जारी एक वीडियो में मंत्री के पास करीब 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति होने का आरोप लगाया था। इस मामले में क्षेत्री ने संबंधित जांच एजेंसी से संपत्तियों और आय के स्रोतों की पड़ताल करने का अनुरोध किया है।

शिकायतकर्ता ने चल-अचल संपत्तियों, बैंक खातों, निवेश, एफडी, शेयरों, कंपनियों और अन्य वित्तीय हितों से जुड़े अभिलेखों की जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी पता लगाने का आग्रह किया कि संपत्तियां वैध आय से अर्जित की गई हैं या नहीं।
विज्ञापन

UK Top News: भाजपा को झटका, चंपावत को सीएम की सौगात, रुद्रपुर में गोलीकांड, देहरादून पहुंचे नए राज्यपाल
विज्ञापन

क्षेत्री ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जांच में अपराध के पर्याप्त आधार मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने निष्पक्ष जांच और संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर देने की मांग भी की। इस दौरान अधिवक्ता अल्का शर्मा और अजय धीमान भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें