तहसीलस्तर पर करना होगा शादी के लिए सिलिंडरों के लिए आवेदन
शादी के लिए गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार आवेदक अपनी-अपनी तहसीलों में स्थित पूर्ति कार्यालयों में इसका आवेदन कर सकेंगे। देहरादून शहर के लोग केवल जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में ही आवेदन करेंगे। इसके तहत गैस एजेंसियों को शादी के लिए सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशानुसार आवेदक एक 10 रुपये के स्टांप पर एक शपथपत्र देगा। आवेदन के साथ शादी का कार्ड और जिसकी शादी है उसका आईडी कार्ड जमा कराएगा। एक शादी के लिए दो सिलिंडर दिए जाएंगे।
13388 सिलिंडरों का किया गया वितरण
गैस एजेंसियों ने जिले में सोमवार को सुबह से सिलिंडरों का वितरण शुरू किया गया। इस दौरान पूरे दिन में 13388 घरों में जाकर घरेलू सिलिंडर बांटे। इसके अलावा 860 व्यवसायिक उपभोक्ताओं को भी सिलिंडर दिए गए। उधर प्रशासन की क्यूरआरटी ने भी विभिन्न एजेंसियों पर औचक निरीक्षण किया।