फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehardun Accident: दर्दनाक हादसा...तेज रफ्तार कार ने 19 साल की लड़की को मारी टक्कर, जिंदगी और मौत से जूझ रही

Wed, 29 Oct 2025 12:09 PM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

एलएलबी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक हिट एंड रन का केस है। चालक गाड़ी समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
घायल छात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरोवर होटल के पास 23 अक्तूबर को हुए एक दर्दनाक हादसे ने आशा सिंह और उनके तीन बच्चों के छोटे से संसार को तहस-नहस कर दिया। हादसे में उनकी 19 साल की बेटी प्रज्ञा सिंह गंभीर रूप से घायल है, जो अभी तक कोमा में है। उसकी जिंदगी की आस में मां आईसीयू के बाहर बैठी हैं।

विज्ञापन


देहरादून कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रही प्रज्ञा घटना वाली शाम दिल्ली से लौट रही थी जो सरोवर होटल के सामने हादसे का शिकार हुई। पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि यह हिट एंड रन का केस है। हादसा शाम चार से 4:20 बजे के बीच हुआ।

प्रज्ञा बस से उतरकर पैदल जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मारी। चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। दूसरी ओर मां आशा सिंह ने बताया कि उनके पति नहीं हैं। वह अकेले तीन बच्चों की जिम्मेदारी उठा रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: ठंड के साथ बिजली की मांग बढ़नी शुरू, आंकड़ा चार करोड़ यूनिट के करीब पहुंचा
विज्ञापन


हादसे ने परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि प्रज्ञा का 13 साल का सबसे छोटा भाई सदमे में है। घर में अकेला है, जबकि वह अपना सारा समय बेटी के पास अस्पताल और पुलिस थानों के चक्कर काटने में बिता रही हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें