फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: रिश्तेदारी में ईद मनाकर घर लौट रहा था परिवार, शक्तिनहर में गिरी कार, तीन को बचाया, एक महिला लापता

Wed, 02 Apr 2025 11:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

Dehradun Accident News: कार विकासनगर में शक्तिनहर किनारे अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी। कार में सवार एक बच्चे समेत तीन लोगों को बचा लिया गया है। वहीं, एक महिला की तलाश जारी है।
विज्ञापन
शक्तिनहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के पुल नंबर दो से कुछ दूरी पर एक कार अनियंत्रित होकर शक्तिनहर में गिर गई। कार में सवार डेढ़ वर्ष के बालक सहित तीन लोगों को स्थानीय लोगों ने नहर से बाहर निकाल लिया। कार सहित नहर में डूबी एक महिला लापता बताई जा रही है। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है।

विज्ञापन


Vikasnagar: संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की खबर पर बवाल, विहिप और रुद्र सेना समेत विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ढकरानी निवासी रिहान (37) पुत्र यासीन अपनी पत्नी इसरत (35), बेटे उमेर (1.5) के साथ ईद का त्योहार मनाने कार से रिश्तेदारी में जीवनगढ़ गए थे। वापसी में पत्नी, बेटे और भांजे नसीम (30) के साथ कार से घर वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार इस बीच रिहान की पत्नी इसरत के पेट में तेज दर्द होने लगा।

रिहान तेजी से कार को घर की ओर ले जाने लगा। पुल नंबर दो से कुछ आगे रिहान ने कार से नियंत्रण खो दिया। कार सीधा शक्तिनहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने रिहान, उमेर और नसीम को नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन इसरत लापता है। सीओ बीएल शाह ने बताया कि तीन लोगों को नहर से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। एसडीआरएफ लापता महिला की तलाश कर रही है। बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें