फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: लच्छीवाला पेट्रोल पंप के पास हादसा, सड़क पर लड़ते सांडों से भिड़ी स्कूटी, दो की मौत

Fri, 28 Mar 2025 11:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)

सार

स्कूटी सवार वीरेंद्र क्षेत्री व विजय लोधी डोईवाला से लच्छीवाला की ओर जा रहे थे। लच्छीवाला पेट्रोल पंप के समीप युवकों की स्कूटी सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से टकरा गई।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से स्कूटी की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत होे गई। दोनों युवक स्कूटी से डोईवाला से अपने घर लच्छीवाला जा रहे थे।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब आठ बजे स्कूटी सवार वीरेंद्र क्षेत्री (40) पुत्र दिल बहादुर क्षेत्री व विजय लोधी (32) पुत्र दुखीराम लोधी डोईवाला से लच्छीवाला की ओर जा रहे थे। लच्छीवाला पेट्रोल पंप के समीप युवकों की स्कूटी सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से टकरा गई। जिससे स्कूटी रपटते हुए सड़क पर काफी आगे तक फिसल गई।

दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर 108 सेवा व पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को उपचार के लिए सीएचसी डोईवाला ले जाया गया। वीरेंद्र क्षेत्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए जौलीग्रांट रेफर किया गया। जबकि विजय लोधी का उपचार सीएसची डोईवाला में ही किया जा रहा था।

Kotdwar News: रामपुर गांव में हाथियों ने पूरी रात मचाया उत्पात, सुबह टहलने निकले लोगों को दौड़ाया, वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों की दे दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक दिहाड़ी मजदूरी करते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें