फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Accident: राजपुर रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराई, दो अग्निवीरों समेत तीन की मौत

Thu, 03 Apr 2025 12:04 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun Accident News: तीनों रात करीब सवा दो बजे बाइक से राजपुर से घंटाघर की ओर आ रहे थे। तभी राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून में मंगलवार देर रात दो से ढाई बजे के बीच एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे तीनों युवकों की मौत हो गई। इनमें एक की रात, एक की बुधवार दोपहर और तीसरे की शाम के वक्त अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में दो अग्निवीर थे। दोनों हाल ही में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन


सीओ डालनवाला अनुज आर्य ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तरकाशी के पुरोला के आदित्य रावत (21) पुत्र कमल सिंह, नौगांव के नवीन (20) पुत्र जयदेव सिंह और पुरोला के मोहित रावत (21) पुत्र जगमोहन के रूप में हुई है।

मोहित और आदित्य का चयन अग्निवीर में हुआ था। दोनों को ज्वाइनिंग देकर ट्रेनिंग पर जाना था। इससे पहले दोनों के परिजन निधन की सूचना से सदमे में आ गए। नवीन भी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


Dehradun: विकासनगर में बड़ा हादसा, शक्ति नहर में गिरी कार, दंपती और दो बच्चे समेत पांच लोग थे सवार

विज्ञापन

सीओ ने बताया कि तीनों रात करीब सवा दो बजे बाइक से राजपुर से घंटाघर की ओर आ रहे थे। तभी राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों को दून अस्पताल में उपचार के भेजा गया। वहां उपचार के कुछ देर बाद मोहित की मौत हो गई। बुधवार दोपहर में आदित्य की मौत हुई और शाम के वक्त नवीन की मौत हो गई। आदित्य और मोहित करणपुर में रहते थे। जबकि नवीन सहस्त्रधारा रोड पर रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें