फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: विदेश से लौट रहा पांच साल से फरार इनामी जालसाज दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, केन्या चला गया था आरोपी

Sun, 12 Feb 2023 10:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

2018 में जामड़ी खाल, देवप्रयाग, हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल के सुरेंद्र सिंह रावत के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून पुलिस ने पांच साल से फरार 25 हजार के इनामी जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए केन्या भाग गया था। शनिवार को दिल्ली लौटा तो एसओजी और पुलिस की टीम ने एयरपोर्ट से दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


Uttarakhand paper Leak:  फरार भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि वर्ष 2018 में जामड़ी खाल, देवप्रयाग, हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल के सुरेंद्र सिंह रावत के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी ने एक परिचित को जमीन बेचने का झांसा दिया था।
विज्ञापन


इकरारनामे के वक्त 20 लाख रुपये उनसे ले लिए गए थे लेकिन बैनामा नहीं कराया गया। आरोपी इसके बाद देहरादून से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की भी कराई। इसके बाद पता चला कि वह केन्या में नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर भी जारी कराया। हाल ही में एसओजी को सूचना मिली थी कि वह भारत आने वाला है। लिहाजा, दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस तैनात कर दी गई। वह टर्मिनल थ्री पर पहुंचा तो एयरपोर्ट प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सुरेंद्र सिंह रावत को एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें