बैठक में ई रिक्शा के किराए के निर्धारण को लेकर कोई सहमति नहीं बनी। हालांकि किराया निर्धारण कमेटी ने 10 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया निर्धारित करने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन सहमति बनी कि ई रिक्शा संचालकों को राजधानी के मुख्य मार्गों पर संचालन की अनुमति नहीं है। ऐसे में इनके लिए किराए का निर्धारण करना उचित नहीं होगा। परिवहन आयुक्त शैलेश बगौली ने कहा कि ज्यादातर रिक्शा का संचालन बेहद सामान्य वर्ग के लोगों के लिए किया जा रहा है। ऐसे में ये उनके लिए किराए का निर्धारण करना उचित नहीं होगा।
किराए की बाइक के किराया निर्धारण का प्रस्ताव खारिज
बैठक में किराया निर्धारण समिति ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसमें पर्यटकों के लिए किराए की बाइकों के लिए किराए के निर्धारण का प्रस्ताव किया था। लेकिन बैठक में इस बात पर सहमत बनी की किराए की मोटरसाइकिलों का किराया निर्धारित करना उचित नहीं होगा।
मालभाड़े में बढ़ोतरी न करने से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को झटका
बैठक में मालभाड़े की बढ़ोतरी नहीं किए जाने से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को झटका लगा है। किराया निर्धारण समिति के प्रस्ताव को फिलहाल दरकिनार करते हुए माल बढ़ोतरी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। बैठक में सहमति बनी कि इस संबंध में दोबारा प्रस्ताव तैयार किया जाए और अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाए जिसमें दोबारा किराए का निर्धारण हो सके।
एसटीए ने फिलहाल मैदानी इलाकों के लिए 29 पैसा प्रति कुंतल प्रति किमी और पर्वतीय इलाकों के लिए 44 किमी की पुरानी दरों को यथावत लागू रखने का फैसला लिया। जहां तक प्रतीक्षा शुल्क का सवाल है तो आठ घंटे के लिए यह छोटी गाड़ियों के लिए 166 रुपये और मध्यम भारी गाड़ियों के लिए 248 रुपये लागू रहेगा।