फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा संस्थानों का निगमीकरण हुआ तो हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। इम्पलाइज यूनियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री रायपुर ने रक्षा संस्थानों के निगमीकरण पर सख्त ऐतराज जताया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर निगमीकरण हुआ तो देशभर के 41 आयुध निर्माणियों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा निगमीकरण के फैसले की जानकारी श्रमिक संगठनों को न देने पर भी आक्रोश जताया है।
विज्ञापन

रविवार को यूनियन की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री रायपुर में हुई बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की ओर से रक्षा संस्थानों का निगमीकरण किए जाने पर चर्चा की। यूनियन के प्रधान एसबी नौटियाल व महामंत्री अशोक शर्मा ने कहा कि रक्षा क्षेत्र के तीनों मान्यता प्राप्त फेडरेशनों, इंटक, एआइडीईएफ व बीपीएमएस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि निर्णय से पहले केंद्र ने इसकी जानकारी किसी भी संगठन को नहीं दी। यह निर्णय न तो देशहित में है और न ही कर्मचारियों के हित में। इसके विरोध में दून में 23 अगस्त से धरना, प्रदर्शन व हड़ताल की जाएगी। बैठक में बीपी कोठारी, नीरज शर्मा, कपिल, नंदन सिंह बिष्ट, रविकिशोर शर्मा, व सुनील नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें