फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को मारने की धमकी मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल, एक गिरफ्तार

Tue, 18 Sep 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Defense Minister Nirmala Sitharaman
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस ने व्हाट्सएप पर रक्षा मंत्री की हत्या की बात करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि दिल्ली में कार्यरत दूसरे आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने ग्रुप एडमिन से भी पूछताछ की है। पिथौरागढ़ कोतवाली में निरीक्षक ध्यान सिंह ने एफआईआर नंबर 93/2018 के तहत आरोपियों के खिलाफ धारा 66 आईटी एक्ट और 506 भारतीय दंड विधान के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

 ग्रुप में प्रसारित मैसेज की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु धारचूला में मौजूद रहे।  पुलिस का कहना है कि दोनों व्हाट्सएप पर चैट कर रहे थे, जिसमें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की कथित हत्या की बात भी की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Defense Minister Nirmala Sitharaman
पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक व्यक्ति ने लिखा,‘ मैं शूट करूंगा सीतारमण को, कल उसका आखिरी दिन होगा।’ रविवार रात करीब 9.30 बजे पुलिस को अलर्ट मिला। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को धारचूला में पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आईं र्हुइं थीं।

रक्षामंत्री की फोटो, नाम को टैग करते हुए धमकी भरे मैसेज वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी कमल धानिक पुत्र तारा सिंह निवासी मनकोट बंगापानी मवानी दवानी, धारचूला कोे गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे आरोपी सुंदर सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी गोठी पोस्ट ऑफिस बांसबगड़ के घर पर दबिश दी गई तो उसके परिजनों ने बताया कि सुंदर सिंह दिल्ली के किसी होटल में काम कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें